जनपद बदायूं

डीएम ने SSP के साथ त्योहारों के दृष्टिगत किया रूट मार्च, जनता से साधा सम्पर्क

Up Namaste

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार की सायं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ त्योहारों के दृष्टिगत कानून और शांति व्यवस्था हेतु जनपद के विभिन्न स्थलों का रूट मार्च किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि त्योहारों में किसी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।

जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गुरुवार की सायं छः सड़का से घंटाघर से सोथा मोहल्ला जामा मस्जिद से मंडई चौक से कोतवाली, नगला मंदिर आदि स्थलों पर रूट मार्च किया।

डीएम ने रूट मार्च के दौरान आमजन से वार्ता कर कहा कि जनपद में असामाजिक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है। किसी भी छोटी से छोटी घटना की जानकारी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दें। उन्होंने कहा कि पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से सजग है । आमजन भी एक अच्छे नागरिक का परिचय देते हुए पुलिस व प्रशासन के साथ सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी लोग परस्पर प्रेम व भाईचारे से सभी त्यौहार मनाते आ रहे है, कानून व शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!