उझानी

उझानी में हाइवे पर टैम्पो का टूटा एक्सल, तीन हुए घायल, एक की इलाज के दौरान मौत

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। नगर में उझानी दिल्ली हाइवे पर उझानी की ओर आ रहा एक टैम्पो का अचानक एक्सल टूट गया जिससे उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेडीकल कालेज रैफर किया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

गुरूवार की शाम सहसवान से उझानी की ओर आ रहा एक टैम्पो उझानी दिल्ली हाइवे पर ईदगाह के समीप अचानक एक्सल टूटने से पलट गया जिससे उसमें सवार चालक अजय पुत्र राजाराम निवासी लोटनपुर बदायूं, संजीव शर्मा पुत्र कुंवरसेन शर्मा निवासी आलमगीरीगंज बरेली और उझानी के गांव अल्लापुरभोगी निवासी सुल्तान पुत्र महेंदी हसन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए उझानी अस्पताल भेजा जहां सुल्तान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडीकल कालेज रैफर कर दिया गया। बताते हैं कि सुल्तान की मेडीकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। सुल्तान की मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। कालेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दे दी है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!