उझानी

स्कूली बच्चों ने लिया विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल में बालदिवस इस बार अनोखे तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रार्थना-सभा के साथ काव्यपाठ भी हुआ। तत्पश्चात स्कूल-बैंड एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। कक्षा-कक्ष के हास्य मंचन को देखकर सारे बच्चे लोटपोट हो गए।

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों का मनोरंजन कठपुतली नृत्य द्वारा, फ़िल्म दिखाकर एवं विभिन्न खेलों द्वारा किया गया एवं जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने मैदान में जाकर रस्साकशी, कबड्डी, वालीबॉल जैसे खेल खेलकर मनोरंजन किया। शिक्षकों ने बच्चों को उपहार भी दिए। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कारश् प्राप्त करने वाले बालवीरों एवं किशोरावस्था से ही उद्योग के क्षेत्र में नाम रोशन करने वाले बच्चों के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारियों को शिक्षकों ने टैक बोर्ड्स के माध्यम से दर्शाकर बच्चों को प्रेरित किया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!