उझानी

एपीएस स्कूल में उत्साह के साथ बच्चों ने मनाया बाल दिवस, आयोजित हुई प्रतियोगिताएं

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में जोश व उत्साह के साथ बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया। जिसकी प्रस्तुति अध्यापक व अध्यापिकाओं द्वारा की गई। इस अवसर पर अनेक रोचक व प्ररेणाप्रद कविताओं, प्रेरक प्रसंगों के माध्यम में बचपन की यादों को साकार किया गया।

इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं पेंटिग, योगा, डॉगबॉल, बालीबॉल, बौन एंड दा डॉग, गेम्स् व बांउसी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के लिए चेयर रेस का आयोजन किया गया। कला विभाग की तरफ से पेटिंग्स, फ्लावर पॉट मेंिकंग व वेस्ट मेटेरियल से उसे सुसज्जित करना सिखाया गया। बच्चों ने विद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी कला प्रतिमा, शारीरिक फिटनेस व खेल प्रतिभा में अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों ने इस गतिविधियों का भरपूर लुफ्त उठाया।

विद्यालय के निदेशक निलांशु अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य रवीन्द्र भट्ट ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी है और कहा कि बच्चों को एक माह में एक पुस्तक अवश्य पढ़नी चाहिए। एक माह में एक स्किल में दक्ष होना चाहिए ’समय की पाबंदी’ अनुशासन तथा व्यक्तित्व के संबंध में जागरूक रहना चाहिए। प्रतिदिन एक दयालुता का कार्य करना चाहिए।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!