बदायूं। जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र के गांव धिमरपुरा में बड़ा हादसा हो गया। नलकूप की लाइन जोड़ने चढ़ा प्राइवेट बिजली कर्मी एच टी करंट की चपेट में आ गया। मंजर इतना भयावह था युवक के शरीर में आग लग जाने से उसका सिर धड़ से अलग होकर नीचे गिर पड़ा। हादसे की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।

वजीरगंज थाना धिमरपुरा निवासी रजपाल का 30 वर्षीय पुत्र अरविन्द खेतीबाड़ी के साथ बिजली का भी काम करता है। परिजनों की माने तब बिजली विभाग का लाइनमैन यशवीर अरविन्द की बुलाकर ले गया था और लाइन शटडाउन करा कर उसे एचटी पोल पर चढ़ा दिया। बताते है कि अरविन्द फॉल्ट ढूंढ रहा तभी अचानक सप्लाई चालू हो गई जिसके तेज करंट से अरविन्द पोल से तारों पर जा गिरा और उसके शरीर में आग लग गई।
बताते है अरविन्द बचने को चीखा चिल्लाया तब ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया मगर सफल न हो सके। अरविन्द तारों में फंस कर जलता रहा इतना ही नही उसका सिर धड़ से अलग होकर नीचे गिर गया। भयावह हादसा देख ग्रामीणों के रौंगटे खड़े हो गए। बताते है कि काफी देर बाद जब सप्लाई बंद हुई तब उसका शरीर नीचे गिरा। हादसे की सूचना पर उसकी मां और पत्नी परिजनों के साथ मौके पर पहुंची और अरविन्द के क्षत विक्षित शव को देख बेहोश हो गई। हादसे को देख बिजली लाइन मैन भाग निकला।





