कुंवरगांव। आंवला–बदायूं मार्ग पर थाना क्षेत्र के ग्राम दुगरिया में डाकघर के निकट शुक्रवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक मारुति वैन ओमनी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय वाहन के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
गांव दुगरैया निवासी उदल सिंह अपनी निजी मारुति वैन ओमनी से खेत से लौटकर आए थे और वाहन को सड़क किनारे पेड़ के नीचे खड़ा कर दिया था। बताया जाता है कि वैन की बैटरी डाउन हो गई थी, जिसके चलते उसे स्टार्ट करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक वैन में आग लग गई और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं।देखते ही देखते आग ने बिकराल रुप धारण कर लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर सफल न हुए तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस फायर बिग्रेड के साथ पहुंची तब आग पर काबू पाया जा सका।
रिपोर्टर गुड्डू रस्तोगी कुंवर गांव





