जनपद बदायूं

डीएम ने माघ पूर्णिमा की तैयारियों को लेकर किया कछला गंगा घाट का निरीक्षण

Up Namaste

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने माघ मेला की तैयारियों के दृष्टिगत कछला घाट स्थित गंगा पुल के ऊपर से दोनों छोरों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा घाट पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। सभी नामित मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत गंगा घाटों पर निरंतर भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था, यातायात, स्वच्छता, भीड़ नियंत्रण एवं आपात स्थितियों पर विशेष सतर्कता बनाए रखें तथा संबंधित पुलिस एवं विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर व्यवस्था को सुदृढ़ रखें।

जिलाधिकारी ने पुलिस, प्रशासन एवं मेला आयोजन से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाट क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, अस्थायी शौचालय, पेयजल, चिकित्सा सुविधा एवं अग्निशमन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!