जनपद बदायूं

डीईओ ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

Up Namaste

बदायूं। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(एसआईआर) अभियान अंतर्गत आयोजित विशेष अभियान दिवस पर कुंवर रूकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज बदायूं, प्राथमिक विद्यालय जाजपुर, जरौली सदर तहसील आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आगामी छह फरवरी तक दावे और आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं। अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन छह मार्च को किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान प्रारूप 6, 7, 8 व अन्य प्रारूपों की स्थिति को जाना तथा संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश व मार्गदर्शन दिया। निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन दिनांक छह जनवरी को किया जा चुका है तथा दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी तक निर्धारित की गई है। नामावलियों से संबंधित सुनवाई, सत्यापन एवं निर्णय की प्रक्रिया 27 फरवरी तक पूर्ण की जाएगी, जबकि अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 06 मार्च को किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दौरान साप्ताहिक दावे एवं आपत्तियों का विवरण एनआईसी बदायूँ की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। इस अवसर पर समबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!