जनपद बदायूं

बदायूं जिले में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, जगमग रोशनी से सराबोर रहा पूरा जिला, आतिशबाजी से गूंज आसमान

Up Namaste

बदायूं। बदायूं जिले में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। दीपोत्सव के इस पर पर जहां नागरिकों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर पूजा अर्चना की वही मिट्टी के दियों में सरसों का तेल भर कर जला कर जगमग रोशनी के साथ पर्यावरण को शुद्ध करने का काम किया वही शाम होते ही पूरा जिला जगमग रोशनी से नहा उठा। दीपावली की खुशियां मनाने के लिए लोगों ने जमकर आतिशबाजी छोड़ी जिससे जिले भर में आतिशबाजी की गूंज सुनाई दे रही थी।

बदायूं शहर के अलावा जिले के बिल्सी, सहसवान, वजीरगंज, बिसौली, दातागंज, म्यांऊ, बिनाबर, दहगवां, कछला समेत अन्य नगर एवं उपनगरों में नागरिकों ने दीपोत्सव का पर्व आस्था और श्रद्धाभाव के साथ मनाया। नागरिकों ने दीपावली पर अपने घरों को सुन्दर तरीके से सजाया। शाम के वक्त नागरिकों ने अपने घरों और दुकानों में मां लक्ष्मी और गणेश का मनोयोग से पूजन अर्चन कर सुख समृद्धि की प्रार्थनाएं भगवान और मां लक्ष्मी-गणेश से की। दीपावली पर पूरे जिले के बाजार गुलजार रहे। लोगों ने खील-खिलौना, धार्मिक पोस्टर, सजावटी सामान के अलावा मिठाईयों को भी जमकर खरीदा।

शाम होते ही पूरा जगमग रोशनी से सराबोर हो गया। नगर क्षेत्रों में हुई जगमग रोशनी को देखने के लिए नागरिक निकले। दीपावली पर आतिशबाजी को भी लोगों ने छोड़ कर दीवाली की खुशियां मनाई। आतिशबाजी की गूंज देर रात तक आसमान में गुंजायमान रही।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!