जनपद बदायूं

बदायूं जिले के ग्रामीण अंचलों में मंगलवार को मनाया गया दीपावली का पर्व, विधिवत रूप से की पूजा अर्चना

Up Namaste

बदायूं। दीपावली का पर्व शहरी और नगरीय क्षेत्रों में सोमवार को ही मना लिया गया लेकिन जिले भर के ग्रामीण अंचलों में मंगलवार को दीपावली का पर्व मनाया गया। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में बाजारों में पहुंच कर खरीददारी की और मिठाईयां भी खरीदी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधिवत रूप और श्रद्धाभाव के साथ मां लक्ष्मी और प्रथम पूज्यनीय श्री गणेश की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की प्रार्थनाएं भी की।

ग्रामीणों ने मंगलवार को दीपावली का पर्व मनाते हुए अपने घरों को सुन्दर तरीके से सजाया। ग्रामीण अंचलों में मंगलवार को दीपावली मनाएं जाने से पूरे जिले के बाजार गुलजार रहे। लोगों ने खील-खिलौना, धार्मिक पोस्टर, सजावटी सामान के अलावा मिठाईयों को भी जमकर खरीदा। शाम होते ही गांव के गलियारे जगमग रोशनी से सराबोर हो गए। ग्रामीणों ने जगमग रोशनी के बाबजूद अपनी परम्पराओं के मुताबिक अपने घरों और घर के बाहर सरसों के तेल के दीपक जला कर रोशनी कर दी। मान्यता है कि सरसों के तेल के दीपक जलाने से पर्यावरण शुद्ध होता है। जिले के बिल्सी, सहसवान, वजीरगंज, बिसौली, दातागंज, म्यांऊ, बिनाबर, दहगवां, कछला क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में दीपावली का पर्व धूमधाम के साथ मनाएं जाने के समाचार प्राप्त हुए है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!