उझानी

उझानी में महिला पुलिस ने चलाया महिला सुरक्षा का जागरूकता अभियान

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत मंगलवार को महिला महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित जनजागरूकता कार्यक्रम सीएचसी पर आयाजित किया गया जिसमें महिला उपनिरीक्षक भारती सिंह ने महिलाओं और छात्राओं को निडर होकर अपनी बात रखने और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।

एसआई भारती ने शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपात सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 108 एंबुलेंस और 102 स्वास्थ्य सेवा जैसी सुविधाओं के बारे में बताते हुए महिला सुरक्षा केंद्रों की भूमिका और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी साझा की गई। पंफलेट बांटकर महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर फार्मासिस्ट रीता साहू व कोतवाली की महिला कॉस्टिबल रजनी मौजूद रहीं

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!