जनपद बदायूं

महिला अधिकारियों ने धूमधाम से मनाया कन्याओं का जन्मोत्सव

Up Namaste

बदायूं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत कन्या जन्म उत्सव का आयोजन महिला चिकित्सालय स्थित वन स्टाप सेंटर में किया गया जिसमें महिला अधिकारियों ने केक काट कर आठ कन्याओं का जन्मोत्सव मनाया और कन्याओं की माताओं को बेबी किट तथा योजना का कलैण्डर देकर सम्मानित किया।

जिला पंचायतराज अधिकारी श्रेया मिश्रा व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती की अध्यक्षता में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में आठ कन्याओं के जन्म की खुशी में केक काटा गया जिसे सभी में प्रसाद की तरह वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती द्वारा माताओं को बताया कि समाज में बालक और बालिकाओं में किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें तथा कन्या सुमंगला योजना की जानकारी देते हुये मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के फार्म भरने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा द्वारा वन स्टाप सेन्टर का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, महिला कल्याण अधिकारी ऋचा गुप्ता, जिला समन्वय छवि वैश्य व रुचि पटेल वन स्टाप चौकी प्रभारी सपना जयसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता भमरपाल सिंह, क्वालिटी मैनेजर अरविन्द कुमार तथा वन स्टाप चौकी की समस्त महिला आरक्षी तथा महिला चिकित्सालय का समस्त स्टाप उपस्थित रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!