उझानी

उझानी बिजली घर का ब्लास्ट के साथ फटा केबिल बाक्स, सप्लाई हुई बंद

Up Namaste

उझानी (बदायूं) नगर के बिजली घर का मुख्य 33 केवी केबिल का केबिल बाक्स बीती रात लगभग एक बजे घमाके के साथ कट गया जिससे पूरे नगर की बिजली सप्लाई बंद हो गई। बिजली कर्मियों ने केबिल बाक्स को दुरुस्त करने के प्रयास शुरू कर दिए है।

ब्लाक स्थित नगर के बिजली घर में आधी रात उस समय अफरा तफरी मच गई जब मुख्य 33 केवी का केबिल बाक्स धमाके के साथ फट गया । केबिल बाक्स फटने से पूरे नगर की सप्लाई बंद हो गई । बिजली सप्लाई बंद होने का असर आम आदमी के जीवन पर पड़ा है और सुबह नागरिक पानी तक को तरस गए। बिजली कर्मियों की माने तो केबिल बाक्स शनिवार दोपहर तक सही हो सकेगा और तभी बिजली सप्लाई सुचारू होने की संभावना है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!