उझानी

उझानी में कल से शुरू होगा पंच कल्याणक महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। नगर में जैन समाज के पंच कल्याणक महोत्सव का शुभारंभ रविवार से होगा। महोत्सव के मुख्य वक्ता .परम पूज्य आचार्य श्री वसुननंदी मुनि महाराज का आज ससंघ मंगल प्रवेश उझानी नगरी में हुआ। उनके आगमन पर जैन समाज में उल्लास, उत्सव व त्योहार जैसी खुशियां दिखाई दी।

मुनि महाराज के आगमन पर पूरा नगर सजाया गया। महाराज जी का बिहार सुबह 6:30 बजे जीडी गोयंका स्कूल से हुआ और मुनि महाराज पदयात्रा करते हुए महोत्सव स्थल पर पहुंचे। जैन समाज के सभी साधर्मी बंधु व महिलाएं माताजी एवं महाराज जी के साथ पदयात्रा में शामिल हुई।

कल्याण चौक बाइपास पर अशोक जैन के कोल्ड स्टोर में प्रथम पद परीक्षालन पद परीक्षालन महाराज का हुआ। तत्पश्चात नगर के मुख्य मार्गो से महाराज जी दिगम्बर जैन मंदिर, उझानी में श्री जी दर्शनार्थ गए । गुरु जी ने सभी जैन समाज के उल्लास को देखते हुए सभी को आशीष वचन देते हुए आशीर्वाद दिया। उसके पश्चात पंचकल्याणक महोत्सव कार्यक्रम स्थल कार्यक्रम स्थल कृष्णा प्रभा वेंकट हाल में ससंघ विहार हुआ ।कल से शुरू होने वाले चार दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव की व्यवस्थाओं की भूरी भूरी प्रशंसा की। वहीं उनकी आहारचार्य मंगल संपन्न हुई।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!