उझानी,(बदायूं)। नगर की पुरानी अनाज मंडी में खाली पड़ी सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर भूसा बेंच रहे विक्रेताओं को पालिका प्रशासन ने जमीन खाली करने के लिए दो दिन का अल्टीमेट दिया है। अगर जमीन से भूसा न हटाया तो कार्रवाई की चेतावनी दी है। पालिका प्रशासन के इस कदम से भूसा विक्रेताओं में हड़कम्प मचा हुआ है।
नगर पालिका परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर हरीश त्यागी के नेतृत्व में पुरानी मंडी पहुंची पालिका प्रशासन की टीम ने प्राचीन शिव मंदिर के समीप नगर पालिका परिषद की खाली जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर भूसा बेंचने वाले विक्रेताओं को तत्काल सरकारी जमीन से भूसा हटाने को कहा। जब भूसा विक्रेताओं ने समय मांगा तब टीम ने दो दिन का अल्टीमेट देते हुए कहा कि अगर सरकारी जमीन से भूसा न हटाया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सेनेटरी इंस्पेक्टर हरीश त्यागी ने मंडी में अन्य अवैध कब्जाधारकों को कब्जा हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी में कारोबार कर रहे विक्रेताओं को नगर पालिका में रजिस्ट्रेशन कराने के भी निर्देश दिए है।
यहां बताते चले कि प्राचीन शिव मंदिर के समीप भूसा बेंचने वालो ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने के बाद खुलेआम भूसा बेंचने का काम शुरू कर दिया है। बताते है कि भूसा की गंदगी उड़ कर मंदिर आने वाले शिव भक्तों की पूजा की थाली में पहुंच रही है जिससे उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिव भक्तों का कहना है कि मंदिर के पास और मंडी परिसर से भूसा बिक्री बंद होनी चाहिए।






