जनपद बदायूं

साथ जी न सके मगर एक साथ मौत को प्रेमी युगल ने लगाया गले, सुबह पेड़ पर शवो को लटका देख मचा हड़कम्प

Up Namaste

बदायूं। जिले के हजरतपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल के शव पेड़ पर फंदे पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई। प्रेमी युगल के शव लटके होने की सूचना पर दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे और एक दूसरे पर हत्या कर शवो को लटकाने का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी करने के बाद दोनों के शवो को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। प्रेमी युगल के आत्महत्या करने की संभावना व्यक्त की जा रही है। एसएसपी ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर परिजनों से बात की है।

हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव वमनपुरा के रहने वाले 22 वर्षीय अर्जुन पुत्र ठकुरी का अपने ही गांव की एक नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताते हैं कि जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तब उन्होंने लड़की पर पाबंदी लगा दी। बताया जा रहा है कि रविवार की रात लड़की अपने घर से अचानक लापता हो गई। बताते हैं कि जब लड़की के लापता होने की जानकारी परिजनो को हुई तब उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी मगर उसका कोई पता न चल सका। बताते है कि लड़की के परिजन अर्जुन के मामा के घर पहुंचे और अर्जुन और लड़की के बारे में जानकारी की मगर अर्जुन के मामा ठोस जबाब न दे सके।

बताते हैं कि परिजन रात भर दोनों को तलाशते रहे मगर वह न मिल सके। बताते है कि सोमवार की सुबह जब गांव में चहल पहल हुुई तब गांव के बाहर एक पेड़ पर अर्जुन और लड़की का शव दुपट्टा और रस्सी के साहरे लटका देख ग्रामीणो में सनसनी फैल गई और उन्होंने दोनों के परिजनों को सूचना दी। प्रेमी युगल की मौत की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने प्रेमी युगल के शव पेड़ से उतरवा कर पीएम को जिला मुख्यालय भेज दिए।

प्रेमी युगल की मौत की सूचना पर एसएसपी डाक्टर ब्रजेश सिंह पुलिस अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया इसके बाद एसएसपी ने दोनों के परिजनों से बात कर जांच कर आश्वसन दिया। प्रेमी युगल की मौत पर परिजनों में चीत्कार मची हुई है। यहां बता दें कि अर्जुन अपनी मां के साथ ननिहाल में रहता है और पिछले एक साल से उसका प्रेम प्रसंग नाबालिग लड़की से चल रहा था। दोनों के परिजन शादी को राजी न थे जिससे दोनों साथ तो जी न सके मगर एक साथ मौत को गले लगा लिया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!