बिसौली(बदायूं)। नगर में श्री राधारमण व जगन्नाथ जी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में भक्तों ने हरे कृष्ण हरे राम कीर्तन पर जमकर नृत्य किया।
आयोजक प्रवीन अग्रवाल नादान व श्याम अग्रवाल ने भगवान जगन्नाथ को छप्पन भोग लगाया। इस अवसर पर पारूल अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, शिवांग, मीरा गर्ग, रूद्राक्ष, मेघा महाजन, अनमोल गर्ग, सरिता वार्ष्णेय, शिवशंकर रस्तोगी, रेनू अग्रवाल, शिवानी, कृष्णा गुप्ता, मुस्कान, नंदिनी आदि उपस्थित रहे।






