उझानी

सर्पदंश से किसान की हुई मौत, पुलिस ने कराया पीएम

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। ब्लाक क्षेत्र के गांव सराय स्वाले में बीती रात खेत पर फसल की रखवाली को गए एक किसान को सोते समय सांप ने डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच है। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर शव को अपने कब्जें में लेकर पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

गांव सराय स्वाले निवासी 45 वर्षीय सराय स्वाले निवासी राजेश पुत्र वेदराम बीती रात घर से खेत पर फसल की रखवाली को गया था और रात में वही रूक कर सो गया। बताते हैं कि सोते समय रात में निकले सांप ने उसे डस लिया। बताते हैं कि खेत पर रात के वक्त किसी अन्य किसान के न होने से किसान को इलाज न मिल पाया और उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि सुबह जब राजेश घर न पहुंचा तब उसकी बहन शकुंतला उसे देखने खेत पर पहुंची और अपने भाई को मृत अवस्था में देख उसकी चीख निकल गई जिस पर आसपास खेतों पर पहुंचे किसान आ गए।

बताते हैं कि इस दौरान पहुंचे परिजन उसके जीवित होने की आस में उझानी अस्पताल लाए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। यहां बताते चले कि मृतक की पत्नी की काफी समय पहले मौत हो चुकी है और वह अपनी बहन के साथ रहता था।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!