जनपद बदायूं

खेत में सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

Up Namaste

बदायूं। जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरपुरा में खेत में सिंचाई करते वक्त बिजली करंट की चपेट में आए एक किसान की तड़प-तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना जब परिजनों को मिली तो वह चीत्कार करते हुए खेत पर पहुंच गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को अपने कब्जें में लेकर पीएम को जिला मुख्यालय भेजा है।

बताते है कि ग्राम लोहरपुरा निवासी 50 वर्षीय भूपराम पुत्र मुंशी शनिवार को अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान वह किसी तरह से बिजली के करंट की चपेट में आ गए और तड़पने लगे। बताते हैं कि उनकी चीख पुकार पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और किसी तरह से बिजली बंद कर उन्हें करंट से मुक्त कराया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना जब परिजनों को लगी तो वह रोते बिलखते खेत पर पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और शव को अपने कब्जें में ले लिया।

हादसे के बाद मृतक भूपराम के पुत्र अजय ने पुलिस को शव का पीएम करा कर उनकी बिजली करंट से हुई मौत सच सामने लाने की गुहार की। पुलिस का कहना है कि फिलहाल शव का पीएम कराया जा रहा है और जो रिपोर्ट आएगी उसके एवं तहरीर के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!