उझानीजनपद बदायूं

गैंगस्टर आरोपी की गिरफ्तारी पर हंगामा करने और सरकारी काम में बाधा डालने वाले किन्नरों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी का गिरफ्तार क्या किया कि नगर के किन्नर बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए और जमकर हंगामा काटा। किन्नरों पुलिस पर तमाम तरह के आरोप भी लगाए। पुलिस ने किन्नरों को समझाने का प्रयास किया तब किन्नर सभी सीमाएं लांध गए और गैंगस्टर को छोड़ने का दबाब पुलिस पर बनाने लगे लेकिन पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी को छोड़ने से इंकार कर दिया। पुलिस ने गैगस्टर को जेल भेजने के साथ ही एक नामजद किन्नर और उसकी बेटी तथा अज्ञात किन्नरों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नगर के बहादुरगंज की कांशीराम कालोनी में रहने वाले आलम पुत्र पप्पू को कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बुधवार को बंदी बनाया था। बताते हैं कि आलम की गिरफ्तारी से नाराज किन्नर बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए और हंगामा करते हुए पुलिस से आरोपी को छोड़ने का दबाब बनाने लगे। बताते हैं कि पुलिस ने जब गैंगस्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही तब किन्नर कोतवाली के अंदर से लेेकर बाहर तक हंगामा करने लगेे। बताते है कि किन्नरों ने पुलिस के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया मगर पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से गैंगस्टर के आरोपी को छोड़ने से इंकार कर दिया। बताते हैं कि पुलिस के खिलाफ किन्नर देर रात तक हंगामा काटते रहे।

पुलिस ने गुरूवार को गैंगस्टर के आरोपी आलम को गैंगस्टर की धाराओं में जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने के साथ ही हंगामा करने वाले किन्नरों को सरकारी काम में बाधा डालने वाली आइपीसी की धारा 332 के अलावा 352, 504, 506 के तहत नीलम चतुर्वेदी और उसकी बेटी के खिलाफ नामजद और अन्य अज्ञात किन्नरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यहां बताते चले कि गत जुलाई माह में हुए गौकसी के एक मामले में आलम पुत्र पप्पू आरोपी था। आलम ने अदालत में हाजिर होकर अपनी जमानत करा ली। बताते है कि कोतवाली पुलिस ने गत नबम्बर माह में आलम के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी तभी से वह फरार चल रहा था। यहां यह भी बता दें कि आलम किन्नरों के साथ रह कर ढोलक आदि बाजने के साथ उनकी कार भी चलाता है जिसके चलते किन्नरों ने जमकर हंगामा काटा था।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!