उझानी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, एक पेड़ मां के नाम पर किया पौधारोपण

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। एकात्म मानववाद तथा अंत्योदय दर्शन के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में सत्यनिष्ठा के प्रतिमूर्ति पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर भाजपा के नेतृत्व में 73 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प् अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण भी किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर नगर के सभी बूथों के अलावा राधिका गेस्ट हाउस में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भाजपा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ पंडित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके जीवन आदर्शाे पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, भाजपा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, हर्षवर्धन राजपूत, हरवीर सिंह, देवेश गुलाटी, संदीप सक्सेना, मदन मोहन सहित सैंकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!