उझानी

इलाका बंटबारे के बाद अब सम्पत्ति को लेकर भिंड़े किन्नरों के दो गुट जम किया हंगामा, पुलिस ने कराया शांत

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। नगर में एक बार फिर से किन्नरों के दो गुट आपस में भिंड़ गए। विवाद अब ढेरो और सम्पत्ति को लेकर बताया जा रहा है। एक गुट के किन्नरों ने कोतवाली के सामने जमकर हंगामा काटा और दूसरे पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने हंगामा कर रहे किन्नरों को समझाबुझा कर तहरीर लेने के बाद वापस भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सना किन्नर ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह नूरी किन्नर की शिष्य है और अपने ढेरो और सम्पत्ति की काूननी वारिश है। सना किन्नर का आरोप है कि शनिवार को दूसरे पक्ष के जाहिद उर्फ शक्कों किन्नर एवं शांति किन्नर अपने अन्य किन्नर साथियों और नामजद गुण्डों के साथ उसके ढेरो पर आ धमके और उसकी सम्पत्ति को हड़पने के लिए अनर्गल आरोप और धमकिया देने लगे। सना किन्नर पक्ष के किन्नरों ने कोतवाली पहुंच कर हंगामा करते हुए दूसरे पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए और पुलिस प्रशासन से जानमाल की रक्षा करने के लिए तहरीर भी दी। सना किन्नर ने बताया कि कुछ किन्नर उसे मारने के लिए घूम रहे है जबकि वह अपने साथी किन्नरों के साथ सिर्फ अपने इलाके में रहती है जबकि दूसरे पक्ष के किन्नर उसके इलाके में जबरन घुसना चाहते हैं। सना किन्नर पक्ष के किन्नरों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

बताते हैं कि दूसरे पक्ष के किन्नरों ने सना किन्नर और उसके साथियों पर मकान पर कब्जा करने जैसे गंभीर आरोप लगाए है और पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दूसरे पक्ष की तहरीर न मिलने के कारण सही तथ्यों की जानकारी न हो सकी कि हकीकत में विवाद इलाका बंटबारे को लेकर है या फिर अब नया विवाद सम्पत्ति के रूप में सामने आया है। पुलिस ने हंगामा कर रहे किन्नरों के गुटो से तहरीर लेने के बाद जांच करने का आश्वासन दिया और समझाबुझा कर घरों को वापस भेज दिया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!