उझानी/ बदायूं । जिले के उपनगर उझानी में शुक्रवार की शाम गांव से खरीददारी करने बाजार पहुंचा एक युवक साइलेंट अटैक का शिकार होकर भरे बाजार गिर गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी उसे अस्पताल लेकर दौड़े जहां अस्पताल कर्मी और पुलिस कर्मियों ने युवक की सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश की मगर युवक मौत का शिकार हो चुका था।

उझानी के गांव भवानीपुर निवासी महीपाल नामक युवक गांव से शुक्रवार की शाम पत्नी की दवा लेने और बाजार से खरीददारी करने नगर में पहुंचा था। महीपाल पत्नी की दवा लेने के बाद सिलाई का सामान खरीदने करीब छह बजे घंटाघर चौराहा पहुंचा था और अचानक से नीचे गिर गया। बताते है चौराहे पर मौजूद सिपाहियों ने उसे अस्पताल ले जाकर सीपीआर दी फिर भी युवक बच न सका। युवक के दो मासूम बच्चें है। बच्चों और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।






