उझानी

उझानी में भक्तिभाव और भव्यता से निकाली गई गोवर्धन महाराज की संकीर्तन यात्रा, जगह जगह वितरित हुआ अन्नकूट प्रसाद

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। दीपोत्सव के चौथे पर्व में गोवर्धन महाराज की श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर भक्तों ने सबके कल्याण और धन धान्य से परिपूर्ण रहने की कामना की गई। इस अवसर पर नगर में जगह जगह अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया गया।

दीपावली के चतुर्थ दिवस मनाएं जाने वाली गोवर्धन पूजा की उझानी और ग्रामीण अंचलों में धूम रही। प्रातः काल चर घर स्याहू माता की पूजा अर्चना महिलाओं ने भक्तिभाव से की इसके उपरांत घरों एवं मंदिरों में गोवर्धन महाराज की गाय के गोबर से प्रतिभा बना पूजा अर्चना की गई। गोवर्धन पूजा के उपरांत मां अन्नपूर्णा का आह्वान के बाद नगर के मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद का वितरण किया जो देर शाम तक जारी रहा।

शाम के समय नगर के किलाखेड़ा इलाके से गोवर्धन महाराज की सुन्दर झांकियों और ढोल नगाड़ों के साथ भव्यता से संकीर्तन यात्रा निकाली। संकीर्तन यात्रा का शुभारंभ आयोजक उमेश गुप्ता ने अपने परिजनों और भक्तों के साथ गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना करके कराया। संकीर्तन यात्रा बिल्सी रोड होती हुई साहूकारा स्थित गौरीशंकर मंदिर पर धार्मिक अनुष्ठानों के रूप में परिवर्तित हो गई।

संकीर्तन यात्रा के बाद गोवर्धन महाराज की प्रतिभा को मंदिर परिसर में विराजमान किया गया जहां भक्तों ने पूजा अर्चना के उपरांत गोवर्धन की परिक्रमा लगाई। इसके उपरांत अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर कैलाश माहेश्वरी, विमल गुप्ता, अंकित, सनी, गिरीश गुप्ता, किशोर, कौशल शर्मा, मुकेश गुप्ता, टामसन माहेश्वरी अंकित वार्ष्णेय समेत भारी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!