उझानीजनपद बदायूं

जिला तीरंदाजी संघ के राजन बने अध्यक्ष, किशन शर्मा बने संरक्षक, विधायक हरीश शाक्य चेयरमैन

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के प्रदेश संगठन के निर्देश पर आज बदायूं जनपद का संगाठनात्मक ढांचा तैयार किया गया। इसके लिए वरिष्ठ समाजसेवी और जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता को आज हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष और विधायक हरीश शाक्य को चेयरमैन तथा किशन शर्मा को संरक्षक चुना गया है।

जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता के प्रतिष्ठान पर प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अवनीश अवस्थी के निर्देश पर जिला तीरंदाजी संघ के लिए चुनावी बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से राजन मेंदीरत्ता को अध्यक्ष और विधायक हरीश शाक्य को चेयरमैन चुना गया। इसके अलावा वरिष्ठ समाजसेवी किशन शर्मा को संरक्षक, डा. धर्मेन्द्र यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रशांत शंखधार, शिव अदलखा, डा. राजेेश कुमार वर्मा, विशाल ओबराय, सागर छाबड़ा को उपाध्यक्ष चुना गया। संघ के कोषाध्यक्ष के रूप में प्रमोद कुमार दिवाकर, इकबाल अहमद संयुक्त सचिव और कु. नेहा मुनाजिर, दीक्षा सागर, कु. प्रार्थना सागर को सदस्य चुना गया है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता और संरक्षक किशन शर्मा ने कहा कि वह तीरंदाजी खेल के लिए ग्रामीण स्तर तक से प्रतिभाओं की खोज कर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि खेलों के मामले में उझानी पूरे जिले में अब्वल बनी हुई है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!