बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र में गुरूवार की देर शाम अस्पताल से घर लौट रही छह साल की मासूम को पकड़ कर उससे एक युवक ने दरंदगी की। परिजनों समेत जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उनका खून खौल उठा। परिजनों ने ग्रामीणों संग बदायूं बिजनौर स्टेट हाइवे को जाम कर आरोपी युवक के एनकाउंटर की मांग की। पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने मामला दर्ज कर मासूम को चिकत्सकीय परीक्षण को जिला अस्पताल भेजा है।
गुरूवार की देर रात मासूम के साथ हुई दरंदगी पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। परिजनों ने इसके बाद आरोपी के एनकाउंटर की मांग को लेकर हाइवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर सीओ बिल्सी समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने परिजनों समेत ग्रामीणों को समझाया। पुलिस के आश्वासन पर परिजन माने और जाम खोल दिया। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है।





