अपराधउझानी

उझानी में महिला को नशा सुंघा कर दो लाख के सोने के कुण्डल लूट गए ले गए ज्योतिषी बताने वाले टप्पेबाज

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। नगर में सक्रिय टप्पेबाजों ने एक महिला को स्वयं को ज्योतिषी बताते हुए उसे बातों में उलझाने के बाद नशा सुंघा दिया जिससे अर्दचेतना अवस्था में आई महिला से टप्पेबाज कीमती सोने के कुंडल लूट कर अपने साथ ले गए जबकि उसके पास मौजूद थैला छीनने का भी प्रयास किया मगर महिला ने थैला नही छोड़ा। महिला का कहना है कि घटना के बाद जब उसे हल्का होश आया तब वह पुलिस के पास गई मगर पुलिस ने उसकी एक सुनी जिससे टप्पेबाज आसानी से फरार हो गए जबकि पुलिस कह रही है कि उसके पास ऐसी कोई सूचना नही है।

नगर के कृष्णा कालौनी की रहने वाली बुजुर्ग महिला लतारानी सक्सेना पत्नी स्व. सुभाष सक्सेना ने बताया कि बुधवार को वह घंटाघर चौराहा गई थी जहां से एक बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र से दो हजार रुपया निकाले और श्री नारायणगंज में रहने वाली बेटी के घर को निकल पड़ी। महिला का कहना है कि वह एसबीआई बैंक के समीप पहुंची ही थी उसे दो युवक मिले जो खुद का हरिद्वार का निवासी और ज्योतिषी बता रहे थे। युवकों ने उससे कहा कि वह काफी परेशान दिख रही है और वह उसके एवं परिवार के संकट दूर कर सकते हैं। महिला ने बताया कि जब किसी परेशानी से मना किया तब युवकों के पास से अचानक ऐसी सुगंध आई जिससे वह अर्दचेतना अवस्था में पहुंच गई और वह बेटी के घर जाने के बजाय कब्रिस्तान की ओर चल पड़ी तभी वहां मौजूद दो कारों के समीप युवकों ने उसके पास मौजूद थैला छीनने का प्रयास किया जिसे उसने नही छोड़ा फिर इसके बाद युवकों ने उसके दो लाख रुपया से अधिक के सोने के कुंडल कानों से निकाल कर लूट लिए। सोने के कुंडल लूटने के बाद टप्पेबाज फरार हो गए।

महिला ने बताया कि जब उसे हल्का होश आया तब उसके अपने साथ हुई घटना का आभास हुआ इसके बाद उसने आसपास के इलाके में युवकों को तलाशा मगर उनका कोई पता न चल सका। महिला ने इस घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया और पुलिस के पास गई मगर पुलिस ने उसकी एक न सुनी और यह कह दिया कि वह सर्विलांस जांच न कराएं नही तो बदमाश भाग जाएंगे। महिला ने एसएसपी अंकिता शर्मा ने पूरे मामले की जांच करा कर लूट गए सोने के कुंडल बरामद कराने की गुहार लगाई है। जब महिला ने उक्त घटना सार्वजनिक की तब आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नागरिकों का कहना कि पुलिस की लाहपरवाही के चलते बदमाश, चोर, टप्पेबाज, उठाईगीर सक्रिय बने रहते हैं और वारदातों को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते हैं। इस मामले में जानकारी करने पर इंस्पेक्टर प्रवीण ने बताया कि पुलिस के पास ऐसी वारदात की कोई सूचना नही है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!