जनपद बदायूं

उझानी में शराब में मिला कर पी लिया हाइड्रोजन, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Up Namaste

बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरायमय खेडा मैं मंगलवार की रात शराब ग्रामीणों ने शराब में केमिकल मिलाकर पी लिया जिससे दो ग्रामीणों की मौत हो गई जबकि एक ग्रामीण की हालत नाजुक है और उसे इलाज को जिला अस्पताल भेजा गया है घटनास्थल का डीएम एसपी और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया। डीएम और एसएसपी अपने अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश डॉक्टर को दिए।

उझानी थाना क्षेत्र के गांव बरा..यमय खेड़ा मैं जोगेंद्र नामक ग्रामीण के घर की बच्चे के जन्मदिन पर दावत और रात में जागरण का आयोजन था। बताते हैं कि इसकी खुशी में जोगेंद्र के भाई कामेश चौहान पुत्र बंसल चौहान अपने साथी यशपाल पुत्र चंद्रपाल और दामोदर पुत्र गोपाल मौर्य निवासी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव अन्नी के साथ अपने घर में शराब पी। बताते हैं कि तीनों जिस कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे उसमें दूध और चीनी साफ करने वाला एक केमिकल रखा था जिसे तीनों ने नशे में अपनी शराब में मिलाकर पी लिया।

बताते हैं कि शराब पीने के करीब आधा घंटा बाद तीनों की हालत बिगड़ गई और तीनों उल्टियां करने लगे। तीनों की हालात को देखते हुए परिजनों में अफरा तफरी मच गई और इसी के बीच कामेश तथा दामोदर की मौत हो गई जबकि यशपाल को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एक साथ हुई दो मौतों से घर में व्याप्त खुशियां मातम में बदल गई। बताते हैं कि घटना की सूचना पर थाना उझानी पुलिस के अलावा डीएम और एसएसपी रात में ही गांव पहुंचे और परिजनों तथा ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली इसके बाद दोनों अधिकारी अस्पताल पहुंचे जहां इलाज कर रहे यशपाल का हाल जाना और उसके बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर को निर्देश दिए। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। थाना पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है जहां बुधवार को दोनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!