उझानी

उझानी के दुकानदार से लूट करने वाले चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। कोतवाली पुलिस ने अप्रैल माह में परचून दुकानदार से नकदी लूटने वाले चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल बरेली के एक बदमाश की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने बदमाशों से छह हजार रुपया और हथियार बरामद किए है। घटना का मास्टर माइंड संजय यादव था जो उझानी का रहने वाला है।

उझानी के व्यस्त मार्ग पंखा रोड के दुकान से तमंचे के बल पर नकदी लूटने वाले बदमाशों को सर्विलांस के आधार पर सबसे पहले उझानी के मौहल्ला रामलीला नगला का रहने वाला संजय यादव को पुलिस ने धर दबोचा। संजय ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने की परचून दुकानदार से लूट की योजना बनाई थी और इसमें बरेली के रहने वाले रवि बिहारी, प्रियांशु शर्मा, दीपक पटेल को शामिल कर लिया था और फिर मौका देख कर बाइक से लूट को को अंजाम दे डाला। संजय ने अपने गिरोह के साथियों के नाम पुलिस को बताएं जिसके आधार पर पुलिस ने बरेली निवासी दीपक पटेल, प्रियांशु शर्मा और आकाश गुर्जर के अलावा उसहैत थाना क्षेत्र के गांव मुगरिया नगला निवासी जगवीर उर्फ झुन्नी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने तीस हजार रुपया लूट की बात कबूल की है और बताया कि प्रत्येक के हिस्से में केवल छह हजार रुपया ही आए थे। पुलिस ने चारो बदमाशों का चालान कर अदालत में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी है और सभी शातिर किस्म के है। पुलिस ने बताया कि गिरोह में कादरचौक का बदमाश इरफान, दीपक पटेल भी शामिल है और दोनों अभी जेल में निरूद्ध है।

यहां बताते चले कि उझानी के व्यस्त पंखा रोड पर गत 18 अप्रैल की रात लगभग दस बजे बाइक सवार बदमाशों ने परचून दुकानदार सुधीर को गन प्वाइंट पर लेकर 70 हजार की नकदी लूटने के बाद फरार हो गए थे जिससे उझानी क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Leave a Reply

error: Content is protected !!