उझानी

रेल प्रशासन की लाहपरवाहीः जान जोखिम में डाल कर मालगाड़ी के नीचे से होकर दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंच रहे हैं यात्री

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। रेल प्रशासन की आज बड़ी लाहपरवाही सामने आई है। नगर की रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए ओवरब्रिज न होने के कारण दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचे के लिए अपनी जान जोखिम में डाल कर मालगाड़ी के नीचे से होकर जाना पड़ा। इस दौरान कोई भी हादसा हो सकता था। इस मामले का वीडियो सामने आने पर रेल प्रशासन की लाहपरवाही देखने को मिली है।

शुक्रवार की दोपहर बरेली से कासगंज और कासगंज से बरेली जाने वाली यात्री गाड़ी का उझानी रेलवे स्टेशन पर क्रास होना था। एक नम्बर प्लेटफार्म पर बरेली जाने वाली गाड़ी को रूकना था जबकि दूसरे नम्बर के प्लेटफार्म पर कासगंज जाने वाली गाड़ी को रूकना था। इस दौरान दूसरे नम्बर की रेल लाइन पर पहले से मालगाड़ी खड़ी हुई थी। बताते है कि स्टेशन पर एलाउंस किया गया कि कासगंज की ओर जाने वाले यात्री गाड़ी दो नम्बर प्लेटफार्म पर आ रही है। इसके बाद स्टेशन पर मौजूद कासगंज के यात्री प्लेटफार्म से कूदे मगर दो नम्बर की रेल लाइन पर मालगाड़ी खड़ी थी जिस पर यात्रियों ने उसके नीचे से निकलना शुरू कर दिया।

लोग बताते हैं कि अगर किसी तरह से मालगाड़ी चल देती या फिर मालगाड़ी के नीचे से गुजरने के दौरान किसी भी यात्री को चोट लग जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता। यात्रियों का कहना है कि उझानी रेलवे स्टेशन से बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते है इसके बाद भी रेल प्रशासन ने यात्रियों को दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचने के लिए ओवरब्रिज के निर्माण की जरूरत नही समझी है जिससे यात्री अपनी जान जोखिम में डाल कर अक्सर इसी तरह दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचते हैं। यात्रियों ने बरेली मंडल के इज्जतनगर रेल प्रशासन से उझानी स्टेशन पर अतिशीध्र ओवरब्रिज निर्माणक कराने की पुरजोर मांग की है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!