उझानी

22 मई को पीएम करेंगे उझानी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यो का लोकापर्ण, विकास कार्यो का निरीक्षण करने पहुंची डीआरएम

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। बरेली इज्जतनगर रेलवे मंडल में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले उझानी के अलावा हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प पूरा हो चुका है और अब 22 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोनों रेलवे स्टेशन पर कराएं गए विकास कार्यो का वर्चुअल लोकापर्ण करेंगे। इस दौरान रेलवे के बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे। लोकापर्ण से पूर्व सोमवार को स्पेशल रेल से उझानी पहुंची डीआरएम ने कराएं गए विकास कार्यो एवं सौन्दर्यकरण का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश रेल अधिकारियों को दिए।

इज्जनगर रेल मंडल की प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा सोमवार की दोपहर अधिकारियों के साथ स्पेशल रेलगाड़ी से उझानी रेलवे स्टेशन पहुंची और यहां अमृत भारत योजना के तहत कराएं गए पुनर्विकास कार्यो और सौन्दर्यकरण का निरीक्षण किया। हाथरस सिटी एवं उझानी रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत किए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। कार्य की गुणवत्ता परखी और संबंधित को निर्देश दिया। उन्होंने हाथरस सिटी एवं उझानी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के नियमित वीआईपी रूम महिला एवं पुरुष प्रतीक्षालय कक्ष, प्लेटफार्म के विस्तारीकारण, यात्री छाजन एवं स्टेशन पर लगी पीपी शेल्टर एवं आरसी बेंचेज, वाटर बूथ, डस्ट बीन, पंखे एवं विद्युत प्रकाश समेत स्टेशन सुंदरीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित को निर्देश दिया। उन्होंने स्टेशन भवन एवं स्टेशन परिसर में साफ-सफाई रखने एवं कूड़ा-कचरा प्रबंधन का सख्त निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया।

ज्ञातव्य हो कि इज्जतनगर मंडल पर इज्जतनगर, बरेली सिटी, उझानी एवं हाथरस सिटी रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिसके तहत स्टेशन भवन के फसाड में आधुनिक तरीके से सुदृढ़ कर सर्कुलेटिंग परिसर, यातायात संचालन क्षेत्र एवं पार्किंग क्षेत्र का विकास कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यात्री प्रतीक्षालय कक्षों के उन्नयन कार्य करते हुए आंतरिक साजो-सज्जा सहित प्लेटफार्मों पर उपलब्ध यात्री प्रसाधनों में सुधार कर आधुनिक मॉडर्न टॉयलेट ब्लॉक का प्रावधान किया गया है। प्लेटफॉर्मों पर कोच गाइडेंस प्रणाली, यात्रियों को ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान की जानकारी प्रदान करने के लिए प्लेटफॉर्मों पर ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड लगायें गये हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए मिनी २ोल्टर्स में पंखे, लाईटें तथा प्लेटफॉर्मों पर शीतल जल की भी व्यवस्था की गई है। यात्रियों को अनावश्यक लंबी कतार न लगानी पड़े इसके लिए प्लेटफॉर्म पर टिकट हेतु ए.टी.एम. मशीने लगाई गई हैं।

इस निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, इज्जतनगर डॉ. यू. नाग, वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूर संचार इंजीनियर प्रवेश कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (यांत्रिक) शुभम कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-।। विपिन कुमार यादव, मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार श्रीवास्तव एवं उप मुख्य परियोजना प्रबंधक ए.के. सिंह सहित पर्यवेक्षक एवं रेल कर्मी उपस्थित थे।

स्टेशन लगी टिकिट एटीएम मशीन को देख डीआरएम बोली-टिकिट निकाल कर दिखाओ, रेलकर्मी बोल आज ही लगी है अभी शुरू नही हुई है
इज्जतनगर रेल मंडल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने उझानी रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान जब टिकिट एटीम मशीन को लगे देखा तब उन्होंने रेल कर्मियों से टिकिट निकालने के कहा। टिकिट निकालने की बात पर रेलकर्मी एक दूसरे की ओर देखने लगे तभी साथ आए एक कर्मी ने बात साधी और बताया कि यह मशीन आज ही लगी है और जल्द ही इसे शुरू करा दिया जाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!