जनपद बदायूं

बदायूं में बड़ा हादसाः चलती कार में लगी आग, महिला जिंदा जली, पति झुलसा

Up Namaste

बदायूं। शुक्रवार की रात उसहैत थाना क्षेत्र में एक कार में आग लग जाने के परिणाम स्वरूप उसमें बैठी एक महिला की जिंदा जल कर मौत हो गई जबकि कार चला रहा उसका पति गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे की सूचना पर पहुंची ने पति को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जिले के कस्बा कादरचौक स्थित सीएचसी में सीएचओ के पद पर तैनात अर्पित भारद्वाज अपनी पत्नी पत्नी प्रिया भारद्वाज का लखीमपुरखीरी के अस्पताल में आपरेशन करा कर कार से वापस अपने घर लौट रहा था। बताते हैं कि कार उसहैत थाना क्षेत्र के गांव रौता के समीप पहुंची ही थी कि उसमें अचानक आग लग गई। बताते हैं कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे कार की पिछली सीट पर लेटी प्रिया आग की लपटों में घिर गई जबकि उसका पति अर्पित कार के दरवाजे का लॉक खोलने में सफल हो गया और वह कार से बाहर आ गया। बताते है कि इस दौरान वह भी आग से झुलस गया।

बताते हैं कि कार में आग लगने पर जुटे ग्रामीणों ने उसे अपने संसाधनों से बुझाने का प्रयास किया मगर सफलता न मिल सकी। इस दौरान अर्पित ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को भी बुलवा लिया तब दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पिछली सीट पर बैठी महिला जलकर राख में बदल चुकी थी। पुलिस ने अर्पित को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!