उझानी

उझानी में हर्षोल्लास और धूमधाम से निकाली गई हनुमत जन्न्मोत्सव शोभायात्रा, कलाकारों के करतबों ने मोहा मन

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मुख्य चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर बैंडबाजों, काली अखाड़ों और सुन्दर झांकियों से सजी विशाल हनुमान शोभायात्रा भव्यता के साथ निकाली गई। हनुमान शोभायात्रा का पूरे नगर में नागरिकों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया और जयश्री राम के जयघोष से पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया।

केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंच कर हनुमान बाबा की पूजा अर्चना करने के उपरांत काली पूजन करके कराया। केन्द्रीय मंत्री श्री वर्मा ने भाजपा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी भईया एवं भक्तों के साथ पंचमुखी हनुमान बाबा की प्रतिभा को फूलों से सजे रथ पर सवार कराया और फिर उनकी पूजा अर्चना कर आरती उतारी। इस अवसर पर श्री वर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से पूरे क्षेत्र का वातावरण शुद्ध और पवित्र बना रहता है। शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर कछला रोड, गंजशहीदा, बाजारकला, साहूकारा, गौतमपुरी, किलाखेड़ा, लालमन की पुलिया, बिल्सी रोड, कसाई टोला होती हुई घंटाघर चौराहें पर पहुंची जहां से स्टेशन रोड, हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर होकर पूरे नगर में भ्रमण करती हुई मंदिर पर पहुंच कर धार्मिक अनुष्ठानों के रूप में विसर्जित हो गई।

इस दौरान शोभायात्रा में शामिल काली अखाड़े और देवी देवताओं के स्वरूप नागरिकों में आस्था और श्रद्धा के केन्द्र बने हुए थे वही कलाकारों के करतब और नृत्य ने नागरिकों का मनमोह लिया। शोभायात्रा में शामिल युवा वर्ग भाव विभोर होकर जमकर नाचता और झूमता हुआ चल रहा था। इस दौरान संचालक राजेन्द्र प्रसाद वर्मा बाबा, भाजपा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी भईया, सहकारी समिति के चेयरमैन किशन शर्मा, रोहित शर्मा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष राहुल शंखधार, रेनू सिंह, रानी सिंह पुण्डीर, अंकित वार्ष्णेय डब्बू समेत भारी संख्या में नागरिक और भक्त शोभायात्रा के साथ नाचता झूमता हुआ चल रहा था। सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस एवं पीएसी बल मौजूद रहा।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!