जनपद बदायूं

बदायूं में किन्नरों में गुटबाजी जारी, दो किन्नरों का अपहरण, नंगा करके पीटा, सिर मुंडवाया,पेशाब पिलाई, वीडियो आए सामने

Up Namaste

बदायूं। इंसानियत को शर्मसार करने और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। किन्नरों के एक गुट ने बधाई मांगने के दौरान दूसरे गुट के दो किन्नरों अपहरण कर लिया। दोनों को गाड़ी में डालकर एक सुनसान मकान में ले जाकर पहले दोनों किन्नरों को नंगा करके पीटा,बाद में सिर मुंडवाकर बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए पेशाब पिलाई गई। इतने से भी जब जी नहीं भरा तब उन्हें नंगा करके कुत्तों के आगे पिंजड़े में डाल दिया गया। घटना के सारे वीडियो भी सामने आए हैं। पूरे मामले में पुलिस ने अपहरण किए हुए किन्नरों को बरामद भी करा लिया,पेशाब पिलाने वाले आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। लेकिन कड़ी कार्यवाही की बजाय आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया।

बदायूं जिले के अलापुर कस्बें में शनिवार को किन्नर किरन अपने साथी के साथ बधाई मांग रहा था, इसी दौरान सुबह करीब आठ बजे दो गाड़ियों से अलापुर पहुंचे दूसरे गुट के किन्नरों ने किरन और उसके साथी का अपहरण कर लिया और गाड़ी में डाल कर जमकर मारपीट की। इसके बाद एक सुनसान मकान में ले जाकर दोनों किन्नरों को नंगा करके बुरी तरह पीटा, उनका सिर मुंडवाया और पेशाब पिलाई गई। दबंगई करते हुए किन्नरों का जब जी नहीं भरा तो दोनों को नंगा करके कुत्तों के आगे पिंजड़े में डाल दिया गया। पुलिस ने सूचना पर कार्यवाही करते हुए शनिवार को ही दोनों किन्नरों को उसी सुनसान मकान से बरामद कर लिया और पेशाब पिलाने वाले एक आरोपी रिहान को हिरासत में ले लिया। पेशाब पिलाने वाले आरोपी पर कार्यवाही करने की बजाय पुलिस सांठगांठ में लगी रही और आरोपी पर शांति भंग में कार्यवाही की तथा अपहरण और मारपीट करने वाले अन्य साथियों को तलाशने की जहमत तक नहीं उठाई। आज सोमवार को जब पेशाब पिलाने मारपीट करने और कुत्तों के आगे छोड़ने के जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तब थाना प्रभारी माधो सिंह बिष्ट पहले वीडियो पुराने बताते रहे। जब वीडियो वायरल हुए तब पुलिस हरकत में आई और अब आगे कार्यवाही करने की बात कर रही है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!