उझानी,(बदायूं)। जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी डा. ब्रजेश सिंह ने आज दलबल के साथ उझानी रामलीला ग्राउंड पहुंच कर मेला अध्यक्ष से मेला संचालन की जानकारियां ली साथ ही रावण दहन स्थल का भी निरीक्षण किया।
दोनों अधिकारी शनिवार की दोपहर दलबल के साथ रामलीला ग्राउंड पहुंचे और यहां चल रहे रामलीला महोत्सव के बारे में जानकारी हासिल की। डीएम और एसएसपी ने रविवार को निकलने वाली रामबारात के बारे में भी जानकारी हासिल की। इसके उपरांत दोनों अधिकारियों ने दशहरा के पर्व पर होने वाले रावण दहन स्थल का भी निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान रामलीला कमेटी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।




