जनपद बदायूं

जिला अस्पताल में तैनात डाक्टर का बाथरूम में मिला शव, हार्ट अटैक की आशंका, घर में थे अकेले

Up Namaste

बदायूं। जिला अस्पताल परिसर में बने आवास में आज सुबह एक डाक्टर का उनके आवास के बाथरूम में शव पड़ा मिला। डाक्टर अपने आवास पर अकेले रहते थे। जब डाक्टर ने परिजनों का फोन कॉल रिसीव नही किया तब परिजनों ने आसपास रहने वाले डाक्टर को इसकी सूचना दी तब डाक्टर की मौत होने की बात सामने आई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ कर उनके शव को निकाला और पीएम को भेज दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही डाक्टर की सही मौत का सच सामने आ सकेगा लेकिन उनकी मौत हार्ट अटैक से होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

जिला अस्पताल में तैनात एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डाक्टर गणेश यादव को आज सुबह उनके परिजन फोन कॉल कर रहे थे मगर जबाब न मिलने पर परिजनों ने पड़ोस में रहने वाली पूर्व सीएमएस डाक्टर इंदुकांत को फोन किया और पूरी बात बताई। बताते हैं कि डाक्टर इंदुकांत गणेश यादव के आवास पहुंची और उन्हें आवाजें दी लेकिन जब कोई जबाब न मिला तब उन्होंने अस्पताल प्रशासन को इसकी सूचना दी साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। बताते है कि मौके पर पहुंची पुलिस घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुई और फिर घर के बाथरूम में डाक्टर का शव पड़ा देख स्वास्थ्य कर्मियों के साथ पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर उसे पीएम के लिए भेज दिया।

डाक्टर गणेश यादव मूल रूप से मैनपुरी के रहने वाले थे और पिछले तीन सालों से जिला अस्पताल में तैनात थे। डाक्टर यादव सरकारी आवास में रहते थे। उन्होंने अपने परिवार को मुरादाबाद में बसा दिया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि डाक्टर यादव को हार्ट अटैक आया होगा लेकिन घर में कोई न होने के कारण उन्हें इलाज न मिल सका जिससे उनकी मौत हो गई। डाक्टर की मौत की सूचना पर परिजन मुरादाबाद से बदायूं के लिए रवाना हो गए है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!