उझानीधर्म संसार

भगवान श्रीकृष्ण ने “गोवर्धन“ गौ संवर्धन का दिया संदेश : संजीव

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में चल रहे प्रखर बाल संस्कारशाला के कैंप कार्यालय पर गायत्री महायज्ञ हुआ। बच्चों और मातृशक्तियों ने माता और गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना की।

गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण कर गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर ग्वाल बालों की रक्षा की और उन्होंने विश्व हरीतिमा संवर्धन और प्राणी जगत के पोषण के साथ “गोवर्धन“ गो माता के संवर्धन का संदेश दिया।

बच्चों और मातृशक्तियों ने सूक्ष्म जगत के परिशोधन के लिए गायत्री मंत्र और महामृत्युजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित की। भगवान गोवर्धन का खीर, पूड़ी और मिष्ठान का भोग लगाया। गायों को हरी दूर्वा घास खिलाई गई। भजन कीर्तन हुए। इस मौके पर रीना शर्मा, आरती शर्मा, सौम्या, दीप्ति, मृत्युंजय, हेमंत, भूमि, खुशबू, कल्पना आदि मौजूद रही।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!