सहसवान,(बदायूं)। भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों का तिलक कर राखी बांधी और भाईयों ने बहनों को उपहार प्रदान किए।
रक्षाबंधन पर बसों, टेंपो आदि में काफी भीड़ रही इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाले लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। नगर के अकबराबाद चौराहा, मुख्य बाजार समेत कई स्थानों पर भारी भीड़ देखने को मिली। रक्षाबंधन के पर्व को आज सुबह से मनाने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। सुबह घरों में पूजा अर्चना के बाद बहनों ने अपने भाईयों के राखी बांधी और उनकी लम्बी आयु की कामना ईश्वर से की वही दूर दराज क्षेत्रों से आई बहनों ने भी अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाएं जाने की खबरें हैं।
Up Namaste > Blog > जनपद बदायूं > सहसवान > सहसवान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व






