बरेली। मंडल की एंटी करप्शन टीम ने बरेली जिले की तहसील फरीदपुर में तैनात एक रिश्वतखोर चकबंदी कानूनगो को एक किसान से जमीन की नापतोल के नाम पर ₹10000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। रिश्वतखोर बरेली पुलिस के हवाले कर दिया है जहां से पुलिस उसकी जेल भेजेगी।
बरेली जिले के थाना फतेहगंज पूर्वी निवासी राजीव पुत्र मनवीर निवासी खजुरिया ने बरेली मंडल के भ्रष्टाचार निवारण संगठन को शिकायती पत्र लेकर कहा कि उसकी जमीन की नापतोल के बदले में चकबंदी कानूनगो कमल सुधीर शुक्ला ₹10 हजार की रिश्वत मांग रहा है और उसे परेशान करते हुए उसकी जमीन की नापतोल नहीं कर रहा है। इस शिकायत के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अधिकारियों ने जांच के बाद पीड़ित राजीव को ₹10 हजार के साथ चकबंदी कानूनगो के पास भेजा और जैसे ही पीड़ित में रिश्वत के रुपए कानूनगो को किए कभी एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा।
टीम ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए बरेली की कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है जहां से उसे जेल भेजा जाएगा। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से रिश्वतखोरों में हड़कम्प मच गया है।






