उझानी,(बदायूं)। हिन्दुस्तान ओलंपियाड के तत्वावधान में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा खोज परीक्षा में एपीएस स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में बाजी मारी। परीक्षा समापन पर सभी वि़द्यार्थी पुरस्कृत किए गए।
काव्य प्रतियोगिता में स्वर्ण कनिका यादव, ख्याति माहेश्वरी, वर्तिका, अनन्या शाक्य, मिशिहता सिंह, अनुष्का शर्मा, आकांक्षा यादव, शाहरुख सैफी, अदिति चौहान, ईवा, दीपांशी अब्बल रही। चित्रकला प्रतियाोगिता में आराध्या सप्रा, स्वर्ण कनिका यादव, उमैका और अंबिका अग्रवाल ने बाजी मारी। उपासना यादव, सृष्टि, राखी साहू ने बाजी मारी। इसके अलावा जिला स्तर पर कई छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन कर पुरस्कार के हकदार बने। जिला स्तर पर विद्यार्थियों को नकद धनराशि से पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियों की इस कामयाबी पर प्रबंधक निलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों ने बच्चों का हौंसला बढ़ाया।






