उझानी। संत श्री आशाराम बापू के अवतरण दिवस के उपलक्ष में मिल कंपाउंड स्थित आश्रम में हवन, भजन कीर्तन आयोजित किया गया। बापू के अनुनाईयों ने आश्रम को गुब्बारे व फूलों से सजाया। बापू भक्तों ने पूजा अर्चना की और फिर भजन कीर्तन में भाव विभोर कर झूमें । बापू का अवतरण दिवस मनाने को बिसौली चंदौसी बदायूं उसेत दातागंज बिनावर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो से भारी संख्या में लोग आश्रम पहुंचे और समापन पर सभी ने भंडारा प्रसादी पाया।
इस मौके पर श्री योग विधान सेवा समिति के अध्यक्ष बिहार गुप्ता विंधम सिंह यादव यशपाल परमार नरेंद्र पाठक हैप्पी पंकज लकी केशव गर्ग राजेश आहूजा धारम सिंह भाटी नरेंद्र गुलाटी आजाद रीना यादव गीता बब्बर मंजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।






