उझानी

श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर आहूत हवन में भक्तों ने दी पूर्णाहूति, अन्न भोग हुआ वितरण

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। नगर के गौरीशंकर मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। इस अवसर पर भक्तों ने पूजा अर्चना की और कथा स्थल पर आहूत हवन में पूर्णाहूति देकर सबके कल्याण की प्रार्थनाएं यज्ञ देवता से की। हवन पूजन के उपरांत कथा स्थल पर अन्न का भोग भगवान को समर्पित किया गया इसके बाद अन्न भोग का प्रसाद नागरिकों में वितरित किया गया। इस अवसर भक्तों ने राधे-राधे और हर हर महादेव के जयघोष गुंजायमान किया।

गौरीशंकर मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए। यहां नागरिकों और कथा आयोजकों ने भगवान की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर आहूत हवन में यज्ञमानों ने नागरिकों और भगवान के भक्तों के साथ वैदिक मंत्रौच्चारण के बीच आहूतियां दी और हवन समापन पर पूर्णाहूति प्रदान कर सबके कल्याण और निरोग रहने की प्रार्थना यज्ञ देवता से की। पूजा अर्चना सम्पन्न होने के बाद विधिविधान से अन्न का भोग भगवान को लगाया गया और फिर उसका वितरण नागरिकों में किया गया। इस अवसर पर कथा वाचक शिव शुक्ला नेमीशरण ने कहा कि भक्त हर समय भगवान का स्मरण करते रहे तभी वह हर संकट से सुरक्षित रह सकेंगे। इस अवसर पर विमल गुप्ता, कैलाश माहेश्वरी, अनु शर्मा, प्रकाश शुक्ला, सौरभ माहेश्वरी, महावीर शर्मा, गोपाल शर्मा, पंकज शर्मा, रामेश्वर शर्मा, कौशल किशोर शर्मा समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भागीदारी कर ईश्वर से सबके कल्याण की प्रार्थनाएं की।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!