उझानी

कछला में तेज गति की कार ने रौंदे बाइक सवार, दो की हुई मौत

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। सोमवार की शाम कछला में बितरोई मोड़ पर तेज गति की कार और बाइक में सीधी टक्कर हो गई जिसके परिणाम स्वरूप बाइक सवार दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई है। एक साथ दो किशोरों की मौत पर उनके परिजनों में कोहराम और चीत्कार मच गई है।

मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव कुकनिया निवासी 17 वर्षीय आकाश पुत्र रधुवीर अपने भाई के साले सुमित निवासी गांव मझौला थाना चंदौसी संभल के साथ आज शाम बाइक से अपने मामा के अंतिम संस्कार में शामिल होने कछला आया था। आकाश के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव भरकुईया निवासी मामा को बीती रात सांप ने काट लिया था जिससे उनकी मौत हो गई थी। बताते हैं कि अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। बताते हैं कि बाइक बितरोई तिराहे पर पहुंची ही थी कि सामने से आ रही तेज गति की कार ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताते हैं कि हादसे पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जीवित समझ कर इलाज के लिए मेडीकल कालेज भेज दिया जहां डाक्टर ने सुमित और आकाश को मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि पुलिस ने आकाश के शव को पीएम की मोरचरी में रखने को भेज दिया। हादसे की सूचना जब परिजनों को मिली तो उनके चीत्कार मच गई और परिजन मेडीकल कालेज तथा पीएम हाउस पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराने में जुट गई है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!