अपराधउझानी

युवक की मौत के बाद पुलिस ने बढ़ाई हत्या और अपहरण की धाराएं, एक आरोपी हुआ गिरफ्तार, बाकियों की तलाश

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। नामजद आरोपियों ने प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक को अगवा करने के बाद पीट-पीट कर मरणासन्न हालत में पहुंचा दिया और फिर उसे उसके घर के दरवाजे पर फेंक कर फरार हो गए। मरणासन्न युवक की इलाज के दौरान सैफई एम्स में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पुलिस ने मामूली धाराओं में दर्ज किए गए मुकदमें में हत्या और अपहरण की धाराओं की बढ़ोत्तरी कर एक आरोपी को मय कार के गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

नगर के श्रीनारायणगंज इलाका निवासी उदयराज के पुत्र सूर्यकांत उर्फ छोटू का कुछ लोगों ने गत 28 मार्च को अपहरण कर लिया और उसे कार में डाल कर अपने साथ अज्ञात स्थान पर ले गए। आरोपियों ने छोटू को इतना मारा कि वह मरणासन्न अवस्था में पहुंच गया। आरोपी छोटू को मरणासन्न हालत में उसके घर के बाहर फेंक कर चले गए। घटना को अंजाम आरोपियों ने अपने ही परिवार की युवती के साथ प्रेम प्रसंग के चलते दिया था। बताते है कि परिवार के लोग छोटू को इलाज के लिए बदायूं बरेली और फिर सैफई मेडीकल एम्स ले गए जहां बीते दिनों उसकी मौत हो गई।

युवक की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार न करने का आरोप भी लगाया था और परिजन केन्द्रीय मंत्री से भी मिले और अपना दर्द तथा पुलिस की मनमानी बताई। बताते हैं कि पुलिस ने इस मामले में दर्ज मुकदमें में हत्या और अपहरण की धाराओं की बढ़ौत्तरी कर नामजद आरोपी राजकमल पुत्र अनिरूद्ध निवासी गांव बौंदरी थाना कादरचौक को आज छतुईया रेल फाटक के समीप से हत्या में प्रयुक्त कार समेत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अपहरण और हत्या के मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!