बदायूं। जिले के सहसवान थाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ किलो से अधिक डोडा छिलका बरामद किया है। पुलिस ने तस्करों के कब्जें से एक कार को भी बरामद किया जिसे सीज कर दिया गया है।
पुलिस टीम ने शनिवार तड़के मुखबिर की सूचना पर टेढ़ाघाट पुल के पास दो संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 08 किलो 200 ग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुधीर कुमार उर्फ संतोष पुत्र राजबहादुर निवासी ग्राम भदरौलिया थाना कादरचौक तथा भूरे पुत्र बृजपाल निवासी ग्राम गलौथी थाना दातागंज, का रहने वाला हैं। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे डोडा छिलका ट्रक चालकों से खरीदकर राह चलते वाहन चालकों को बेचने का काम करते थे।






