अपराधउझानी

प्रेम प्रसंग के चलते युवक को किया मरणासन्न, इलाज के दौरान हुई मौत, परिवार में मची चीत्कार

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। छह दिन पहले प्रेम प्रसंग के चलते घर से नामजदों द्वारा अगवा करने के बाद इतना पीटा गया कि वह मरणासन्न अवस्था में पहुंच गया। इसके बाद नामजद युवक को उसके दरवाजे पर फेंक कर भाग निकले। मरणासन्न युवक ने शुक्रवार की शाम सैफई के मेडीकल कालेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया है।

मूल रूप से कादरचौक क्षेत्र के गांव बौंदरी के रहने वाले उदयवीर अपने परिवार के साथ पंखा रोड स्थित श्रीनारायणगंज की नई मिल कालौनी में रहते है। उदयवीर का बेटा सूर्यकांत अक्सर अपने गांव आता-जाता रहता था और इसी दौरान सूर्यकांत का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। बताते हैं कि जब युवती के परिजनों को प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो वह सूर्यकांत को सबक सिखाने में लग गए। परिजनों का आरोप है कि छह दिन पूर्व एक कार में कुछ युवक आए और सूर्यकांत को घर से बाहर बुला कर उसका अपहरण कर अपने साथ अज्ञात स्थान पर ले गए।

बताते हैं कि कार सवार युवकों ने सूर्यकांत को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसकी बेरहमी से पिटाई लगाई जिससे वह मरणासन्न अवस्था में पहुंच गया तब अपहरण करने वाले युवक सूर्यकांत को उसके दरवाजे पर फेंक कर भाग निकले। परिजनों का कहना है कि पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। सूर्यकांत की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने बदायूं में उसका प्राथमिक इलाज कराया और फिर उसे बरेली के निजी अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत में कोई सुधार न आया तब परिजन उसे सैफई मेडीकल कालेज ले गए जहां उसकी हालत में कोई सुधार न हुआ और शुक्रवार की शाम सूर्यकांत ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत पर उसके परिवार में चीत्कार मच गई। मेडीकल कालेज प्रशासन ने शव का पीएम करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ उझानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में किसी के खिलाफ कोई नही की है। मृतक की मां का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से सांठगांठ कर ली है जिससे उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नही की है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!