जनपद बदायूं

बदायूं में किया गया संस्कार भारती ब्रजप्रांत की कार्यकारिणी का गठन, अशोक सक्सेना बने जिलाध्यक्ष

Up Namaste

बदायूं। शहर स्थित स्काउट भवन में संस्कार भारती ब्रज प्रांत की जिला कार्यकारिणी का गठन संस्था के प्रांतीय सदस्य डॉ. गीतम सिंह एवं डॉ. मदन मोहन लाल तथा डॉ. प्रतिभा मिश्रा की उपस्थिति में किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अशोक सक्सेना को जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी में विनोद कुमार सक्सेना वरि. उपाध्यक्ष, हरि गोविंद पाठक एवं सत्यनारायण वशिष्ठ उपाध्यक्ष, सीमा शमार्, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार साहू महामंत्री एवं नरेश चन्द शर्मा-विवेक खुराना मंत्री तथा विधा संयोजक सविता चौहान को मनोनीत किया गया।

कार्यकारिणी में सदस्यों को दायित्व सोपने के उपरांत सभी का पदाधिकारियो को प्रांतीय सदस्यों द्वारा समिति का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नामित पदाधिकारियों ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली। अरविंद धवल, शशांक रायजादा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!