जनपद बदायूं

बदायूं जिले की अंकिता शर्मा होगी नई पुलिस कप्तान, दोहरे हत्याकांड के बाद ब्रजेश सिंह पर गिरी गाज

Up Namaste

बदायूं। जिले के मूसाझाग थानाक्षेत्र स्थित हिन्दुस्तान पैट्रोलियम के प्लांट में घुस कर अजय नामक आरोपी ने दिनदहाड़े दो अधिकारियों की हत्या कर दी। इस हत्याकांड के बाद शासन ने पुलिस की गंभीर लापरवाही मानते हुए SSP डा. ब्रजेश सिंह को बदायूं से हटा कर कही और का चार्ज देने के बजाय लखनऊ स्थित लॉजिस्टक विभाग में तैनाती दी गई है। उनके स्थान पर कासगंज की SP अंकिता शर्मा को बदायूं का नया SSP बनाया गया है।

बीती रात जारी शासनादेश में प्रदेश के सात IPS अधिकारियों को हटाया गया है जिनमें बदायूं के डॉ. ब्रजेश सिंह भी शामिल है। उन्हें गत 12 मार्च को एचपीसीएल के दो अधिकारियों की हत्या के बाद हटाया गया है। मृत अधिकारियों के परिजनों ने स्पष्ट आरोप लगाए कि ठाकुरबाद ने दोनों अधिकारियों की हत्या कराई है। यहां बताते चले कि प्लांट में काम कर चुका अजय नामक युवक पिछले काफी समय से दोनों अधिकारियों को धमकाने के साथ उनका पीछा कर डराता था। इस मामले में मुकदमा भी लिखा गया मगर पुलिस दोनों अधिकारियों की सुरक्षा के प्रति लाहपरवाही बरती रही जिसका परिणाम दोंनो की हत्या के रूप में सामने आया।

बताते है कि SSP ब्रजेश सिंह के रहते बदायूं पुलिस आमजन की सुनने के बजाय अपनी मनमानी करती रही। बदायूं में तैनात की गई नई SSP फिलहाल कासगंज जिले में SP है और शासन ने उन्हें प्रमोशन देकर बदायूं भेजा है ताकि बदायूं पुलिस की छवि को सुधारा जा सके।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!