उझानी

किड्स प्लेनेट प्ले ग्रुप में नन्हें मुन्नें बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर दी शानदार प्रस्तुति

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। किड्स प्लेनेट प्ले ग्रुप में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षाेल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सभी बच्चे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के स्वरूप में सज-धजकर आए। किसी ने भगत सिंह, किसी ने चंद्रशेखर आज़ाद, महात्मा गांधी तो किसी ने सुभाष चंद्र बोस का रूप धारण किया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

संस्था की संचालिका वंदना बब्बर ने सभी बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ ध्वजारोहण किया। श्रीमती बब्बर ने बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के आजादी में दिए गए योगदान और बलिदान के बारे में विस्तार से बताया और उनमें राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति का जज्बा भरा। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर जमकर तालियां बटोरी। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के गेटअप में आए बच्चों में लक्ष्य रानी, मान्यता रानी, देवांश, अद्विक, सनी, अनाथारा, अक्षिता सक्सेना, समर्थ, अनुष्का, आयशा अली खान, भाविका, अभिराज शाक्य, हबीब, आराध्या सक्सेना, अयांश वर्मा, नित्य, केशव और रिद्धिका मिश्रा कृतिका आरव शर्मा सत्यम अथर्व शर्मा अथर्व चौधरी अर्न अनंत अग्रवाल पार्थ साहू रिद्धि शामिल रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!