जनपद बदायूं

वर्ष 2026 में 28 मार्च व 25 अप्रैल चतुर्थ शनिवार को खुलेंगे न्यायालय

Up Namaste

बदायूं। जनपद न्यायाधीश ने आदेश दिए हैं कि अधीनस्थ न्यायालयों के प्रयोग हेतु माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद से प्राप्त कैलेण्डर वर्ष 2026 में उल्लिखित बिन्दु संख्या 10 के अनुसार वर्ष 2026 में दो चतुर्थ शनिवार 28 मार्च 2026 व 25 अप्रैल 2026 को न्यायिक कार्य सम्पादित किये जाने हेतु न्यायालय खोले जाने के लिए निर्देशित किया गया हैं।

उन्होंने बताया कि माह मार्च 2026 के चतुर्थ शनिवार दिनॉक 28 मार्च 2026 एवं माह अप्रैल 2026 के चतुर्थ शनिवार 25 अप्रैल 2026 को न्यायिक कार्य सम्पादित किये जाने हेतु समस्त न्यायालय व कार्यालय खुले रहेंगे। उन्होंने समस्त न्यायिक अधिकारियों को सूचित होने के निर्देश दिए हैं, साथ कम्प्यूटर अनुभाग को निर्देशित किया है कि इस आदेश की एक प्रति जनपद न्यायालय, बदायूँ की वेवसाइट पर अपलोड की जाए।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!